ऐसे जीत सकती हैं बिग बॉस अक्षरा सिंह, भोजपुरिया अभिनेत्री ने दी बड़ी सलाह

बिग बॉस में कई सेलेब्स के अलावा भोजपुरी के सितारों का जलवा भी खूब रहा है। हाल ही में वूट ओटीटी पर शुरू हुए बिग बॉस के नए सीजन में भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा अक्षरा सिंह शामिल हुई हैं।
वैसे अक्षरा से पहले भी कई भोजपुरी टॉप स्टार्स ने बिग बॉस के घर की रौनक बढ़ाई है। लेकिन बिग बॉस ओटीटी शो में भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं।
वहीं उन्हें लेकर बिग बॉस में पार्टिसिपेट कर चुकी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने अपनी राय दी है। संभावना ने कहा है कि उनकी दिली इच्छा है कि अक्षरा इस शो को जीते क्योंकि भोजपुरी इंडस्ट्री को निम्न स्तर के नजरिए से देखा जाता है।
बिग बॉस में पॉलिटिक्स
संभावना की मानें तो जब वो बिगबॉस में गई थी तो उन्हें शो का फॉर्मेट नहीं पता था। वो जैसी हैं वैसी हो नजर आई। बनावटी ना होने के कारण उन्हें दर्शकों की प्रतिक्रिया कम मिली। वहीं घर के अंदर हो रही राजनीति से वो अनजान थी।
ब्वॉयफ्रेंड का चक्कर छोड़ दें तो होगा फायदा
यदि अक्षरा शो में ब्वॉयफ्रेंड का चक्कर छोड़कर खेल पर ध्यान दें तो आसानी से वो जीत सकती हैं। उन्होंने अक्षरा को एक कामयाब अभिनेत्री माना । साथ ही साथ उनकी जीतने की दुआ की।
इससे पहले भी संभावना ने पवन-अक्षरा विवाद को लेकर बयान दिया था। संभावना ने तब कहा था कि कोई भी अभिनेता जब किसी अभिनेत्री का दामन थाम लेता है तो सब कुछ पलट जाता है।ऐसे विवादों से बचना चाहिए।