महिलाओं की शर्ट में क्यों होते हैं बाईं तरफ बटन? जानें ये असली वजह

Shilpi Soni
3 Min Read

बदलते दौर में लड़कियां भी लड़कों की तरह जींस, शर्ट और टी-शर्ट पहनने लगी हैं। क्या आपने कभी इस बात को नोटिस किया है कि लड़के और लड़कियों की शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में लगे होते हैं। अगर आपने नोटिस नहीं किया, तो अब ध्यान दीजिएगा। दरअसल, महिलाओं की शर्ट में बटन बाईं तरफ, जबकि पुरुषों के शर्ट में बटन दाहिने तरफ होता है। अब आप ये जरूर सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों होता है? तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से शर्ट के बटन की साइड बदलने की वजह बताएंगे।

महिलाएं दाएं हाथ से खोलती थी शर्ट के बटन

महिलाओं और पुरुषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होने को लेकर कई तर्क दिए जाते हैं। कहा जाता है कि पुरुषों को बटन खोलने या बंद करने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। वहीं महिलाओं के साथ ये काम उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाईं तरफ बटन होते हैं।

घोड़े की सवारी भी है कारण

शर्ट में बटन का साइड अलग-अलग होने के पीछे एक तर्क ये भी दिया जाता है कि पुराने जमाने में महिलाएं घोड़े चलाती थीं और ऐसे में वो बाईं तरफ बटन वाली शर्ट पहनती थीं, ताकि हवा के कारण उनकी शर्ट खुले नहीं। इसके बाद से ये कॉन्सेप्ट यूं ही बरकरार रह गया और मेकर्स ने इस तरह की शर्ट बनानी शुरू कर दी।

बच्चों को स्तनपान कराने से जुड़ा तर्क

कहा ये भी जाता है कि पहले पुरुष दाएं हाथ में तलवार रखते थे, जबकि महिलाएं अपने बच्चों को आसानी से गोदी में लेने के लिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करती थी। ऐसे में महिलाओं के शर्ट में बटन को बाईं तरफ लगा दिया गया, ताकि वो अपने दाहिने हाथ से इसे खोलकर शिशु को स्तनपान करा सकें।

नेपोलियन ने दिया था आदेश

महिला और पुरुषों के शर्ट में बटन अलग-अलग साइड में होने को लेकर कई तरह की बातें प्रचलित हैं। एक वाक्या नेपोलियन बोनापार्ट से भी जुड़ा है। नेपोलियन बोनापार्ट को अपना सीधा हाथ अपनी शर्ट के अंदर डालकर रखना पसंद था। उन्हें देखकर कई महिलाओं ने भी उन्हीं की तरह हाथ रखकर ‘स्टाइल’ में घूमना शुरू कर दिया। कहते हैं कि नेपोलियन को ये बात बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने फरमान सुना दिया कि अब से महिलाओं के कपड़ों में बटन सीधे की जगह उल्टे हाथ पर होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *