गले में जकड़न होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Smina Sumra
6 Min Read
Tips fort throat tightness

Tips fort throat tightness: अगर आपको गले में कोई समस्या होती है तो बेहतर है कि आप कोई घरेलू उपाय करें। कई ऐसे घरेलू उपाय है जो गले की समस्या में बहुत प्रभावी होते हैं। आइए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में।

Tips fort throat tightness: जब भी गले में जकड़न की समस्या होती है तो काफ़ी असहज महसूस होता है। इसकी वजह से हमें बार-बार खांसी आती है। और कई बार तो सांस लेने में भी समस्या होने लगती है। कई ऐसे कारण है जिनकी वजह से गले में जकड़न की समस्या हो जाती है। वैसे गले में जकड़न की समस्या ज़्यादातर सर्दियों के मौसम में ही होती है। ऐसी स्थिति में किसी घरेलू उपाय को आजमाना ज़रूरी बन जाता है। ऐसे में कई घरेलू उपाय है जो गले में जकड़न की समस्या में हमारी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ मुख्य घरेलू उपायों के बारे में।

1. शहद की चाय

गले में जकड़न (Tips fort throat tightness) होने पर शहद की चाय काफ़ी मददगार होती है। शहद की चाय एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से गले में जकड़न और सूजन की समस्या दूर होती है।

शहद की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक कप पानी को अच्छे से उबाल लें।

उसके बाद इसे कप में छान लें और इसमें एक चम्मच शहद मिला दें।

अब इस चाय का सेवन आप कर सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।

2. इमली का पानी

इमली भी गले में जकड़न की समस्या को कम करती है। इमली में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो गले में दर्द, अकड़न, खराश, और जकड़न की समस्या को दूर करने में मददगार होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक कप पानी में एक इमली का टुकड़ा डाल दें। उसके बाद इसे अच्छे से उबाल लें। अब आप इस पानी से कुल्ला करें। याद रखें आपको इमली के पानी को पीना नहीं है बल्कि सिर्फ़ इससे कुल्ला करना है। वर्ना इमली का पानी पीने से आपकी समस्या और बढ़ सकती है।

3. हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध गले में जकड़न के साथ और भी कई समस्याओं को दूर करता है। हल्दी वाले दूध को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आप एक ग्लास दूध गर्म करें। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी और एक चुटकी काली मिर्च डालकर मिलाएं। अब आप रात में सोने से पहले इस दूध को पिएं। इससे आपके गले को राहत मिलेगा।

4. बर्फ़ से गले की सिकाई

आप यह सुनकर ज़रूर आश्चर्य हो रहा होगा कि गले में जलन होने पर बर्फ़ से सिकाई क्यों करें? इससे तो हमारी समस्या और बढ़ जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है। बल्कि बर्फ़ से गले की सिकाई करने से गले में जकड़न की समस्या दूर होती है। अगर आपकी गले में सूजन की समस्या है तो भी आप अपने गले की बर्फ़ से सिकाई कर सकते हैं। यह दोनों समस्या को कम करने में प्रभावी माना जाता है।

5. तुलसी का पानी

तुलसी की पत्तियां कई बीमारियों के लिए दवाई का काम करती है। गले में जकड़न या दर्द की समस्या होने पर भी आप तुलसी का पानी पी सकते हैं। तुलसी की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कप पानी लें। फिर इसमें चार से पांच तुलसी की पत्तियों को डालें। अब आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपके गले में खराश, जकड़न और दर्द की समस्या कम हो सकती है।

6. नमक के पानी से गरारा

गले में जकड़न या खराश होने पर गर्म पानी में नमक डालकर गरारे करना सबसे अच्छा उपाय है। इससे गले में मौजूद सारे बैक्टीरिया मर जाते हैं। इसके अलावा आप गर्म पानी से अपने गले की सिकाई भी कर सकते हैं। यह बहुत जल्दी अपना काम करता है। आप रात में सोने से पहले ही गर्म पानी से गरारे करें। इससे आपके गले तक ठंडक नहीं पहुंच पाती है। जिससे आपको जल्द ही आराम महसूस होगा।

इस तरह आप इन उपायों में से किसी उपाय को भी अपना सकते हैं। और गले में दर्द, जकड़न और सूजन की समस्या से राहत पा सकते हैं। इस दौरान आप कोशिश करें कि ठंडे पानी के बजाय सिर्फ गुनगुने पानी का सेवन करें। अगर इन उपायों को करने के बावजूद भी आपकी समस्या दूर नहीं हो रही है तो डॉक्टर से ज़रूर दिखाएं। ताकि आप की समस्या कोई गंभीर रुप ना ले।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *