बॉलीवुड की अभिनेत्री जया बच्चन के गुस्से से तो हर कोई वाकिफ है।अभिनेत्री कैमरा पर्सन को कई बार पब्लिकली लताड़ चुकी है। इंटरनेट पर सुर्खियों में बनी रहने वाली उर्फी जावेद को जया की ये बात जरा भी पसंद नहीं आई। इसी के चलते उन्होंने इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन पर गुस्सा जाहिर किया।
कैमरा पर्सन के सपोर्ट में उर्फी ने अभिनेत्री के ऊपर पलटवार करते हुए जया के वीडियो को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री के बिहेवियर को लेकर भला बुरा कहा।मनोरंजन की दुनिया में उर्फी वैसे भी एक बेबाक अभिनेत्री के रूप में जानी जाती है।
जया बच्चन का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा है। एक्टिंग के बाद जया ने राजनीति में भी कदम रखा ऐसा सुनने में आता है कि अभिनेत्री कि कोई सेल्फी लेता है तो वो उस पर भड़क जाती हैं। वही हाल में ही एक बार फिर उन्होंने पब्लिकली ऐसी ही कुछ हरकत कर दी। जिसका वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।वही अभिनेत्री के इस बिहेवियर को देखकर जावेद जावेद ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है।

जया बच्चन की वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाकर उर्फी ने कुछ यूं लिखा ,’ उन्होंने क्या कुछ कहा ,मैं उम्मीद लगाती हूं कि तुम दोहरे होकर गिर जाओगे प्लीज इनके जैसे बिल्कुल मत बनिए,मेरी उम्मीद है कि हम सब उठे।

भले ही आप कैमरे को फेस कर रहे हो या नहीं, लोग स्टार का इसलिए सम्मान नहीं करते कि आप हमसे बड़े हैं या उनसे अधिक पावरफुल है। वो इसलिए आदर करते हैं क्योंकि आप उनकी नजर में अच्छे हैं।

हाल में ही जया बच्चन का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।गौरतलब है कि अभिनेत्री अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ एक फैशन शो में शिरकत कर रही है ।शो को अटेंड करने के बाद जैसे ही वो एयरपोर्ट पर पहुंची थी। उसी दौरान कैमरा पर्सन ने उनकी फोटो क्लिक करने शुरू कर दी। इसे देखकर अभिनेत्री का गुस्सा कैमरा पर्सन पर फूट पड़ा ।इंटरनेट पर जैसे ही ये वीडियो अपलोड हुआ सोशल यूजर्स ने भी अभिनेत्री के रुड बिहेवियर को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करने लगे।
यह भी पढ़े :
Nora Fatehi : नोरा ने ब्रा और निकर पहनकर लगाए लटके झटके, वीडियो देख लोगों के मुंह में आ गया पानी

