इन दिनों बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं. जल्द ही सिनेमा घरों में ‘सूर्यवंशी’ फिल्म रिलीज होने वाली है. इसी बीच अक्षय कुमार की बेटी का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा है। इस वीडियो में अक्षय कुमार की बेटी नितारा बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। नितारा को वीडियो में देख फैंस इस वीडियो पर लाइक और कमेंट करने के साथ ही इसे शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो को नितारा की मां ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया है।
ट्विंकल खन्ना ने इस वीडियो को शेयर कर ये लिखा
नितारा जिस वायरल वीडियो में दिख रही है, वह वीडियो लंदन की है. इसमें नितारा अपने दोस्तों के संग कॉलोनी में एक घर से दूसरे घर जाती दिख रही हैं। ट्विंकल खन्ना ने इस वीडियो के बारे में सोशल मीडिया पर विस्तार से जानकारी दी है। दरअसल, नितारा वीडियो में हैलोवीन सेलीब्रेट करती दिखाई दे रही हैं।
View this post on Instagram
कैप्शन में बताई पूरी बात
ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन में लिखा- ‘हमारा पहला घर-घर जाकर हैलोवीन कुछ ट्रिक्स और बहुत सारी ट्रीट्स के साथ! 1st सेंचुरी B.C.E में प्राचीन समय में फ्रांस में पाए गए ब्रॉन्ज कैलेंडर में हॉलीडे लिखे जाते थे। हॉलीडे नाम के साथ न्याय करता है, सॉव्ये, मौत का देव। सॉव्ये के दौरान बताया जाता है कि स्पूक्स के द्वारा पकड़े जाने के डर से लोग रिश्वत देने के लिए अपने साथ जेब में कुछ ट्रीट्स लेकर जाते थे। लोग अपने साथ रात में जैक-ओ-लैंटर्न लेकर निकलते थे, उन लोगों को भगाने के लिए जो नुकसान पहुंचाने आते थे। स्मिथ सोनियन से’।
क्या होता है हैलोविन ?
हैलोवीन अमेरिका, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों में मनाया जाता है। लेकिन इस त्योहार की शुरुआत आयरलैंड और स्कॉटलैंड से हुई थी। यह दिन सेल्टिक कैलेंडर का आखिरी दिन होता है।इसलिए सेल्टिक लोगों के बीच यह नए वर्ष की शुरूआत के रूप में मनाया जाता है। कथाओं के अनुसार आइरिश लोग हैलोवीन पर जैक ओ लैंटर्न बनाते हैं।
लोग कद्दू को खोखला करके उसमें आंख, नाक और मुंह बनाते हैं और अंदर मोमबत्ती रखते हैं। जिसके घर के बाहर या फिर पेड़ों पर लटका दिया जाता है। जिसके बाद उसे दफना दिया जाता है. बच्चे इस दिन पड़ोसी और रिश्तेदारों से चॉकलेट्स लेते हैं। कई देशों में इसकी अलग-अलग प्रथा है।