विराट कोहली दुनिया की सबसे शानदार घडी पहनते हैं , जाने कितनी हैं कीमत और किससे बनी हैं

विराट कोहली दुनिया की सबसे शानदार घडी पहनते हैं , जाने कितनी हैं कीमत और किससे बनी हैं

Virat Kohli Watch:टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो चुकी है। बीसीसीआई ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच राहुल द्रविड़ समेत सभी खिलाड़ी नजर आ रहे है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम से सभी फैंस को काफी उम्मीदें है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी ने यह खिताब 2007 को जीता था। अब 15 साल के सूखे को खत्म करने के लिए भारतीय टीम वापस टी20 वर्ल्ड कप जीतने के मकसद से उतरेगी।
विराट कोहली ने पोस्ट कि तस्वीर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli departs for Australia) ने ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर साथी खिलाड़ियों के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में युजवेंद्र चहल, पेसर हर्षल पटेल और विराट कोहली नजर आ रहे है। फ़ोटो शेयर करते हुए विराट ने कैप्शन में लिखा ‘ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना। आने वाले दिन शानदार होगा।

विराट की घड़ी पर सबकी निगाहें

इस तस्वीर में विराट कोहली (Virat Kohli Watch) के अलावा उनकी घड़ी भी चर्चा का विषय बन चुकी है। इस घड़ी पर कई फैंस की नजर टिक गई है। फैंस इस घड़ी की कीमत जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। जानकारी के लिए बता दें विराट (Virat Kohli Watch) ने पहनी हुई यह घड़ी रोलेक्स कंपनी की है। रोलेक्स वेबसाइट अनुसार इस मॉडल Dayton की कीमत 28 लाख रुपये है।

इतनी ही नहीं, इस मॉडल को अपने हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है। फोटो में साफ देखा जा सकता है की विराट ने गोल्डन प्लेटेड वाला मॉडल पहना है। शुरू से ही विराट महंगी घड़ियों के शौकीन है। उनके पास कई महंगी कार भी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

Smina Sumra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *