विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका के साथ दुबई में लिया 2022 के आखरी सूर्योदय का आनंद

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका के साथ दुबई में लिया 2022 के आखरी सूर्योदय का आनंद

दोस्तों हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है। इस तस्वीरों में उन्होंने अपने वेकेशन की एक झलक दिखाई है। विराट ने अपने परिवार के साथ एक शानदार तस्वीर साझा की, जिसमें एक दूसरे से बेहद प्यार करने वाला यह जोड़ा अपने होटल में एक पूल के पास खड़ा हुआ था और सूर्योदय का आनंद ले रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

विराट कोहली बेटी वामिका को गोद में लिए नजर आए और अनुष्का उनके बगल में खड़ी हुई थी। फोटो शेयर करते हुए विराट ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ कैप्शन दिया, “टू लास्ट सनराइज ऑफ 2022″। कोहली की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमैंट्स कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को फैंस ने बताया सबसे अच्छी जोड़ी

विराट और अनुष्का की जोड़ी काफी पॉपुलर है, लोग उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। इसी के छलते थोड़े ही समय में, फैंस ने उनकी पोस्ट पर कमैंट्स करना शुरू कर दिया और उन्हें अब तक की सबसे अच्छी जोड़ी बताया। अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दुबई के नारंगी आसमान की फोटोज साझा की और अपनी खूबसूरत वेकेशन के बारे में जानकारी दी।

विराट कोहली

आपको बता दें अनुष्का, विराट और वामिका ने बुधवार सुबह मुंबई से उड़ान भरी और मुंबई एयरपोर्ट पर आते ही तस्वीरों के लिए पोज़ भी दिए। बॉलीवुड और क्रिकेट दोनों ही के ही फैंस इस जोड़े को बेहद प्यार करते हैं।

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *