अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द करेंगे शादी, इस दिन लव बर्ड्स लेंगे सात फेरे

अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द करेंगे शादी, इस दिन लव बर्ड्स लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड की गलियों में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेट के एल राहुल की शादी की खबरें काफी जोरों से फैली हुई है।या शादी बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड शादियों में से एक है। इसकी तैयारियां खूब जोरों से शुरू हो चुकी है। खबरों की मानें तो अब उस वह दिन दूर नहीं जिस दिन सुनील शेट्टी की लाडली दुल्हन के रूप में सामने आयेगी। के एल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की खबरें अगले साल जनवरी में होने की खबरें काफी जोरों पर है।

दोनों की शादी की खबरें काफी समय से सामने आ रही थी। कयास लगाया जा रहा है की अगले साल 2023 में दोनों विवाह बंधन में बंध जाएंगे। सुनील शेट्टी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेट के एल राहुल की शादी जल्द होगी। इस कुछ समय पहले खबर आई थी कि दोनों कपल नए साल की शुरुआत मे शादी करने वाले हैं, लेकिन अब रिपोर्ट सामने आई है कि दोनों की शादी जनवरी के 21 से 23 तक रहेगी।

निजी सूत्रों से पता चला है कि जनवरी के 21 तारीख से शादी के फंक्शन शुरू हो जाएंगे।मीडिया में आए रिपोर्ट्स के मुताबिक एक करीबी सूत्र से पता चला है कि इस कपल की शादी का इन्विटेशन दिसंबर के लास्ट हफ्ते में बाटना शुरू कर दिया जाएगा। शादी के लिए कुछ ही दिन बचे हैं इस लिए तैयारियां ज़ोरों पर है। शादी के बाद को कन्फर्म करने के लिए अथिया शेट्टी से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई पर उन्होंने इस मामले पर कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया।

शादी की तैयारियों की धूम पूरे बॉलीवुड में अच्छा गयी है। बताया जा रहा है कि अथिया शेट्टी और के एल राहुल की हल्दी मेहंदी और संगीत साउथ इंडियन तरीके से सम्पन्न होगी। दोनों की शादी का वेन्यू सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के आलीशान खंडाला होम ‘जहान’ में होगी। वही मीडिया ने जब सुनील शेट्टी से इस बारे में बात की तो सुनील शेट्टी ने अपनी बेटी की खबर को कन्फर्म करते हुए कहा कि शादी जल्द होंगी।

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *