जब लेसबियन लड़की ने कर दिया था प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज, जानिए क्या था एक्ट्रेस का जवाब

जब लेसबियन लड़की ने कर दिया था प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज, जानिए क्या था एक्ट्रेस का जवाब

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी बेटी के साथ समय बिता रहीं हैं। हालाँकि अपनी बेटी के अलावा वह अपनी फिल्मों के चलते भी सुर्ख़ियों में रहती हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि प्रियंका चोपड़ा सेरोगेसी के जरिए मां बनीं हैं और प्रियंका एक ऐसी अदाकारा हैं जिनको पूरी दुनिया पसंद करती हैं।

आज भी प्रियंका की ख्याति बढ़ती ही जा रही है। हालाँकि आपको शायद ही पता है कि एक बार एक्ट्रेस को एक लड़की ने प्रपोज कर दिया था। आप सभी को बता दें कि इस बारे में अदाकारा ने एक इंटरव्यू में बताया। जब उनसे लेसबियन लड़कियों को लेकर सवाल किया, तो इस सवाल का जवाब प्रियंका ने कुछ अलग अंदाज में दिया।

उन्होंने कहा, ‘एक बार उन्हें एक लड़की द्वारा इस तरह का प्रपोजल मिल चुका है। हालांकि उस वक्त प्रियंका को इस लड़की से बचने के लिए एक मनगढ़ंत कहानी तक बतानी पड़ी, प्रियंका ने लड़की को बताया कि वे रिलेशनशिप में हैं और उनका एक बॉयफ्रेंड है।’ आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने यह सब करण जौहर के शो पर बताया उन्होंने कहा कि यह घटना एक नाइट क्लब की है। उन्होंने कहा जिस लड़की ने उनके सामने प्रपोजल रखा था उन्हें नहीं पता था कि एक्ट्रेस इस तरह की लड़की नहीं है और उस वक्त प्रियंका को भी समझ नहीं आ रहा था कि उसे मना किस तरह करे, ऊपर से प्रियंका उसे पहले से जानती तक थी।

आगे अदाकारा ने बताया कि आखिर किस तरह उस लड़की को प्रियंका ने मना किया। उन्होंने बताया कि ‘मैंने उसे बताया कि मैं बिल्कुल भी ऐसी नहीं हूं। मेरे पास बॉयफ्रेंड है, हालांकि मेरे पास उस दौरान बॉयफ्रेंड नहीं था। लेकिन मैं लड़कों को ही तरजीह देती हूं।’ काम के बारे में बात करें तो जल्द प्रियंका जी ले ज़रा फिल्म में नजर आएंगी।

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *