“ये दिल आशिकाना” कि ये एक्ट्रेस आजकल कहाँ हैं, वक्त के साथ दिखा इतना बड़ा बदलाव

Ranjana Pandey
3 Min Read

बॉलीवुड मे नयी फिल्मों के साथ नए चेहरों के आने की कहानी काफी पुरानी है। ऐसी कई हसीनाएं हैं जिन्होंने फिल्मों मैं काम किया और अचानक देखते ही गुमनामी में हो गई।अपनी पहली फ़िल्म के दर्शकों के बीच अपनी एक पहचान बनाने के बाद या तो फिल्मी सफर से संन्यास ले लेती है या बॉलीवुड छोड़कर साउथ फिल्मों की ओर रुख कर लेती है। आज हम ऐसी ही एक अदाकारा की बात करने जा रहे हैं जिसने डेब्यू तो विश्व सुंदरी ऐश्वर्या के साथ किया लेकिन अचानक ही कहीं गुम हो गई। हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस जे बिन्दा शर्मा की जिन्होंने ऐश्वर्या के साथ फ़िल्मों में एंट्री की साथ ही उन्होंने रानी मुखर्जी प्रीति जिंटा जैसे एक्टर को टक्कर भी दी। यही नहीं बल्कि करीना कपूर और अमीषा पटेल जैसे कलाकारों को पीछे छोड़ दिया।

जीविधा शर्मा ने साल 2002 में फ़िल्म यह दिल आशिकाना की थी। यह एक एक्शन रोमेंटिक फ़िल्म थी जिसे कु कोहली ने निर्देशित किया था। इस फ़िल्म में वह करण नाथ के अपोज़िट दिखाई दी थी। इस फ़िल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने बेहद पसंद किया था। उनकी मासूमियत पर लोग फ़िदा हो चूके थे। जीविधा का चेहरा इतना आकर्षक था साथी होंटों के नीचे काला तिल उन्हें और ज्यादा आकर्षक बना देता था। रातों रात शोहरत की सीढ़ी चलने वाली जीविधा नहीं इस फ़िल्म में पूजा नाम की एक मासूम लड़की का किरदार निभाया था।

साल 2002 का समय ऐश्वर्या राय, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी,काजोल जैसी बड़ी अदाकाराओं का समय माना जाता है। उसी समय करीना कपूर और अमीषा पटेल ने भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर एक्ट्रेस एंट्री की थी। उसी साल जीविधा ने भी बतौर एक्ट्रेस बॉलिवुड में एंट्री की ओर लोगो की काफी प्रशंसा भी उन्हें मिली। उनकी फ़िल्म को लोगों ने बेहद पसंद भी किया था।उस फ़िल्म के हिट होने की बहुत बड़ी वजह फ़िल्म के गाने थे। इस फ़िल्म के गानों में लोगो को बेहद रिझाया। वहीं दूसरी ओर जीविधा की बेहतरीन अदाकारी और कातिलाना अंदाज ने दर्शकों को खूब मदहोश किया। जीविधा ने फ़िल्म ताल में ऐश्वर्या राय की छोटी बहन का किरदार भी निभाया था जिससे लोगों ने काफी पसंद भी किया।

जीविधा ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि साउथ इंडस्ट्री और पंजाबी और मराठी फिल्मों में भी अभिनय किया है। बॉलीवुड की फ़िल्म तुम बिन जाऊन कहाँ और जमीन से आसमान तक जैसे सीरियलों में भी जीविधा को देखा गया है इसके अलावा उन्होंने सावधान इंडिया और फियर फाइल्स जैसे शोज़ में छोटी मोटी अदाकारी भी की है। पिछले 21 साल से जीविधा था साउथ की फ़िल्म में सक्रिय हैं। उनकी फैन फॉलोइंग उनकी ग्लैमरस और बोल्ड लुक की वजह से बेहद बढ़ चुकी है। वह अक्सर अपने लुक को लेकर सुर्खियों में रहती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *