आर्यन खान के साथ पकड़ी गईं मुनमुन धमेचा कौन हैं, जानिए

आर्यन खान के साथ पकड़ी गईं मुनमुन धमेचा कौन हैं, जानिए
आर्यन खान के साथ पकड़ी गईं मुनमुन धमेचा कौन हैं, जानिए

शनिवार को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रही लग्जरी क्रूज में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान  को रेव पार्टी से हिरासत में लिया। एनसीबी ने जानकारी देते हुए बताया था कि इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया जा रहा था।

इस मामले से एनसीबी ने कुल 8 लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें मुंबई की एक मॉडल मुनमुन धमेचा का नाम भी सामने आया है। इस मामले में आर्यन की रविवार को गिरफ्तारी भी हो गई है। मामले में शामिल मुनमुन आखिर कौन है आइए जानते है…

 

मुनमुन और आर्यन की अच्छी दोस्ती

बताय जा रहा है कि ड्रग्स मामले में लिप्त मुनमुन धमेचा मुंबई की रहने वाली हैं। वह एक जानी मानी मॉडल है। साथ ही वह कई शोज का हिस्सा रह चुकी है। मुनमुन और आर्यन की अच्छी दोस्ती है। मुनमुन को अक्सर ऐसी पार्टियों में देखा जाता था।

खूबसूरत होने की वजह से मुनमुन की फैन फॉलोइंग काफी जबरजस्त है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अक्सर इंटरनेट पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Monarch Dhamecha (@munmundhamecha)

शेयर करते ही मुनमुन की फोटो तेजी से वायरल होने लगती है। फैंस इनकी फोटो पर जमकर तारीफ करते है। अपनी स्टाइल और आदाओं को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

मुनमुन ने इंस्टाग्राम पर एक से बढ़कर एक कई ग्लैमरस तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जिन्हें देख आप भी एक टक लगाकर देखने को मजबर हो जाएंगे।

अभी तक अपने स्टाइलिश को लेकर सुर्खियों में रहने वाली मुनमुन अब ड्रग्स मामले को लेकर चर्चा में आ गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है।

 

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *