त्वचा पर गांठ और बम्पस होने के कारण और लक्षणों को जाने…

Smina Sumra
6 Min Read
Why do lumps and bumps happen

गांठ और बम्पस की समस्या हो जाने पर हमारी त्वचा एकदम ख़राब हो जाती है। साथ ही इससे हमारे सेहत पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।आगे चलकर यह बहुत गंभीर रुप ले लेता है।

Lumps and bumps on the skin: कई बार त्वचा पर गांठ या बम्पस जैसी समस्याएं हो जाती है। इससे बहुत ज़्यादा परेशानी होती है। गांठ और बम्पस की समस्या हो जाने पर हमारी त्वचा एकदम ख़राब हो जाती है। साथ ही इससे हमारे सेहत पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार हमलोग इसे सामान्य परेशानी समझ कर छोड़ देते हैं। लेकिन यह आगे चलकर बहुत गंभीर रुप ले लेता है। त्वचा पर गांठ और बम्पस होने के बहुत सारे कारण और लक्षण होते हैं। आइए जानते हैं कि त्वचा पर त्वचा पर गांठ और बम्पस क्यों होते हैं?

क्यों होते हैं गांठ और बम्पस? (Why do lumps and bumps happen)

त्वचा पर हुए गांठ तीन अलग-अलग तरह के होते हैं। इसमें पहला है गैर कैंसर युक्त गांठ, दूसरा है संक्रामक गांठ और तीसरा है कैंसर युक्त गांठ। इसमें जो गांठ का पहला प्रकार है गैर कैंसर युक्त, उसमें इलाज़ की आवश्यकता नहीं होती। और जो संक्रामक गांठ होते हैं उनमें इलाज़ की आवश्यकता पड़ती है। तो वहीं जो कैंसर युक्त गांठ होते हैं उन्हें तुरंत इलाज़ की आवश्यकता होती है। गैर कैंसर युक्त गांठ की तुलना में संक्रामक गांठ और कैंसर युक्त गांठ ज़्यादा ख़तरनाक खोते हैं।

गांठ और बम्पस क्या होते हैं? What is lumps and bumps?

वैसे तो कई लोगों की त्वचा पर गांठ और बम्पस दिख जाते हैं। लेकिन यह दोनों है क्या? आमतौर पर लोग गांठ और बम्पस को एक ही समझ लेते हैं। लेकिन यह दोनों अलग-अलग होते हैं। जब असामान्य रुप से उभरी हुई त्वचा दिखती है तो यह गांठ होती है। यह कठोर और मुलायम दोनों तरह की होती है। ज़्यादातर लोगों में जो गांठ नज़र आती है वह बहुत ही कष्टदाई होती है। लेकिन इससे कोई नुक़सान नहीं होता है। कई बार यह गांठें चोट लगने या सूजन होने की वजह से हो सकती है। ये गांठें त्वचा में किसी भी जगह पर हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर जो बम्पस होते हैं उसमें लाल निशान नज़र आते हैं। इसकी होने से त्वचा में काफ़ी बदलाव आ सकता है। बम्पस को धक्कों भी कहा जाता है। त्वचा पर बम्पस होने के कई कारण होते हैं। त्वचा पर जो बम्पस नज़र आते हैं वह त्वचा के जैसे ही या अलग रंग के दिख सकते हैं। गांठ की तुलना में बम्पस खुजली वाले और कठोर होते हैं। ये बड़े या छोटे भी हो सकते हैं। त्वचा पर हुए कुछ बम्पस धीरे-धीरे ख़त्म हो जाते हैं। लेकिन कुछ बम्पस हमेशा के लिए त्वचा पर ही रह जाते हैं।

कभी नज़रअंदाज़ ना करें…

आपको जब भी अपने चेहरे पर गांठ या बम्पस जैसा कुछ नज़र आए तो इसे कभी नज़रअंदाज़ ना करें। क्योंकि आपके चेहरे पर नज़र आने वाले ये गांठ और बम्पस (Why do lumps and bumps happen) कैंसर युक्त गांठ या बम्पस हो सकते हैं। और इसमें आपको बिना समय गंवाए उपचार की आवश्यकता होती है।

त्वचा पर गांठ या बम्पस होने के लक्षण (Symptoms of lumps and bumps on the skin)

त्वचा पर गांठ या बम्पस होने के कई लक्षण होते हैं, जैसे-

:- गांठ या बम्पस में दर्द होना

:- त्वचा पर लाल और सूजी हुई गांठ या बम्पस दिखाई देना

:- गांठ लगातार बढ़ रही हो या

:- इसके बीच में छेद होना

त्वचा पर गांठ या बम्पस होने के कारण? (Causes of lumps and bumps on the skin)

त्वचा पर गांठ होने के कई कारण होते हैं। कई बार ये सामान्य होते हैं, तो कई बार इसकी स्थिति गंभीर हो जाती है। कई लोगों को ख़राब स्वस्थ के कारण थी त्वचा पर गांठ हो जाते हैं। इसके अलावा कई बार फोड़े, फुंसी, तिल, मुहासों की वजह से भी त्वचा पर गांठ निकल आते हैं।

डॉक्टर्स के अनुसार कैंसर, लिपोमा, पित्त या एलर्जी रिएक्शन और फाइब्रोएडीनोमा के कारण भी त्वचा पर गांठ निकल सकते हैं। कई बार संक्रमण, मस्से, सूजी हुई लसीका ग्रंथियां और चिकन पॉक्स के कारण भी त्वचा पर गांठ हो जाते हैं। इस तरह एक नहीं बल्कि अनेकों कारण होते हैं जिससे चेहरे पर गांठ निकाल आते हैं।

वहीं अगर त्वचा पर बम्पस निकलने के कारण की बात की जाए तो इसके भी कई कारण होते हैं। कई बार त्वचा पर कैंसर, डर्माटोफिब्रोमा, रुमेटीयड नोड्यूल्स, और नरम उत्तक सारकोमा के कारण भी बम्पस हो सकते हैं।

इस तरह हमने देखा कि त्वचा पर गांठ या बम्पस निकलने के कई कारण और लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी कारण या लक्षण नज़र आए तो तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करें। वर्ना इससे आप शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। ये आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकते हैं।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *