आखिर क्यों फ्लाइट में बैठे पायलट और को पायलट को अलग-अलग खाना दिया जाता है?

आखिर क्यों फ्लाइट में बैठे पायलट और को पायलट को अलग-अलग खाना दिया जाता है?

आज हमारे देश एक जगह से दूसरी जगह सफर करने वाले लोग कई है। लोगों ने आजकल अपने कंफर्ट को प्रायोरिटी देते हुए फ्लाइट की सुविधा को लेना काफी ज्यादा कर दिया है। लोग अक्सर फ्लाइट में सफर करते नजर आते हैं। लेकिन लोग भले ही हवाई जहाज़ में सफर करते हैं। लेकिन उन्हें कई फैक्ट के बारे में आज भी पता नहीं होता है। आज हम ऐसे ही एक फेक्ट के बारे में बताएंगे जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। फ्लाइट में हम अक्सर दो पायलटों को देखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि दो पायलट क्यों रखे जाते। और इससे ज्यादा सोचने वाली बात यह है कि दोनों खाने भी काफी अंतर होता है। ऐसा क्यों होता है और इसके पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी।

क्या आपको पता है ?

अक्सर लोग फ्लाइट में सफर करते नजर आते हैं। लेकिन फ्लाइट के तथ्यों के बारे में जानकारी बहुत कम होते है। हवाई जहाज में दो पायलट होते हैं और दोनों के ही खाने के काफी अंतर होता है।इसके पीछे की एक घटना जानकर आप भी समझ जाएंगे कि ऐसा क्यों होता है।

साल 1984 में जब लंदन से उड़ान भरकर कॉनकॉर्ड सुपरसोनिक प्लेन न्यूयॉर्क जा रहा था, तब उस समय एक ऐसी घटना घटी जिसने ऐसा करने पर मजबूर कर दिया। दरअसल उस फ्लाइट में सफर करने वाले 120 यात्री और क्रू मेम्बर्स को खराब खाना खाने की वजह से फूड प्वाइजनिंग की शिकायत हो गई थी।

ताकि दोनों की हेल्थ एक साथ खराब न हो

1984 के इस घटना ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उस फ्लाइट में फूड प्वाइजनिंग की वजह से सभी बीमार पड़ गए थे। यात्रियों के साथ साथ क्रू मेम्बर्स भी इस समस्याओं के शिकार हो गए थे। खराब खाने की वजह से इन सब को उल्टी, डायरिया और बुखार की समस्या महसूस हुई। एक अमेरिकी न्यूजपेपर ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से एक यात्री की मौत भी हो गई थी। वही इसकी वजह से पायलट भी फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे। वही साल 2009 में 32 लोगों को फूड पॉइज़निंग की शिकायत हुई थी।

एक कोरियन पायलट ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि दोनों पायलट को जानबूझकर अलग अलग खाना दिया जाता है ताकि अगर कोई एक पायलट फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो तो दूसरा पायलट आसानी से विमान उड़ा सकें। जानकारी के अनुसार एक पायलट को फर्स्ट क्लास का खाना उपलब्ध कराया जाता वहीं दूसरों को बिज़नेस क्लास का खाना दिया जाता है। वहीं एक रिपोर्ट मे एयरलाइन कंपनी ने बताया कि कॉकपिट के क्रू के लिए बिल्कुल अलग खाना बनाया जाता है, जो कि यात्रियों के खाने से बिल्कुल अलग होता है।

यह भी पढ़े :

दिवाली पर भारतीय रेलवे का तोहफा, अब बिना पैसे ट्रैन में मिलेगा फ्री खाना और पीना -जाने नियम

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *