क्या सलमान खान जाएंगे जेल, आखिर क्यों हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी किया समन, जाने इसके पीछे का कारण

क्या सलमान खान जाएंगे जेल, आखिर क्यों हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ जारी किया समन, जाने इसके पीछे का कारण

बॉलीवुड की जान सलमान खान को हाल ही में काले हिरण के मामले में बड़ी राहत मिल गई थी। वहीं सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान के हाईकोर्ट ने निचली अदालत में चल रहे सभी मामलों को एक ही सुनवाई के लिए सहमति दी थी लेकिन अब एक बार फिर से सलमान खान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है।

 

आपको बता दे कि सलमान खान ने एक पत्रकार के साथ कुछ बदसलूकी की थी जो कि अब उनपर भारी पड़ रही है। वहीं मुंबई की अंधेरी मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को 5 अप्रैल को कोर्ट में पेश होने का समन भेजा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने अभिनेता को आईपीसी की धारा 504 और 506 के तहत समन जारी किया है।

 

ऐसे में मुंबई की अंधेरी मैजिस्ट्रेट कोर्ट ने पत्रकार अशोक पांडे ने अपने साथ हुए गलत व्यवहार के चलते बॉलीवुड के अभिनेता सलमान खान को नोटिस जारी किया है। वही न्यूज़ एजेंसी एआई की माने तो अंधेरी कोर्ट ने बॉलीवुड के अभिनेता के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में समन जारी करते हुए पेश होने का आदेश दिया है।

पत्रकार अशोक पांडेय ने सलमान के खिलाफ दी शिकायत में कहा है कि 24 अप्रैल 2019 की सुबह सलमान खान साइकिल से मुंबई की सड़कों में घूम रहे थे, तभी पत्रकार अशोक पांडेय ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो शूट करना शुरू कर दिया था। इसके लिए अशोक ने सलमान के बॉडीगार्ड से अनुमति भी ली थी, लेकिनजैसे ही सलमान ने उन्हें वीडियो बनाते हुए देखा, वह गुस्से से लाल हो गए और कथित तौर पर अशोक पांडेय के साथ मारपीट भी की थी।

सलमान पर आरोप है कि इस दौरान उन्होंने अशोक के साथ ना सिर्फ मारपीट की, बल्कि उसे धमकी भी दी थी। अशोक का आरोप है कि सलमान ने उनका मोबाइल तक छीन लिया था और वहां से जाने के लिए कहा था, लेकिन अशोक वहां से गए नहीं और उन्होंने इसका विरोध किया। जब बात बढ़ने लगे तो फिर सलमान ने उनका मोबाइल अपने बॉडीगॉर्ड को वापस करने के लिए कह दिया। सलमान के खिलाफ यह केस डीएन नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज है।

Ranjana Pandey

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *