Ajab Gajab: दो जुड़वाँ इंजिनियर बहनो ने पहनाई एक ही लड़के को वरमाला, लोगों ने पुलिस में की शिकायत

Ajab Gajab: दो जुड़वाँ इंजिनियर बहनो ने पहनाई एक ही लड़के को वरमाला, लोगों ने पुलिस में की शिकायत

Ajab Gajab: शादी हर इंसान के लिए बहुत खास होती है। यहां तक कि लोग अपनी शादी से लेकर उसकी हर छोटी-छोटी रस्मों में अपनी यादों को समेट लेते हैं। वैसे देखा जाए तो शादी से जुड़े आए दिन एक से बढ़कर एक वीडियोस सोशल मीडिया पर आते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसको देखकर हर कोई उस वीडियो का मजाक बना रहा है। कुछ कुछ वीडियो ऐसे होते हैं कि लोग सोचने पर मजबूर हो जाते हैं।

इस वीडियो में लड़के और लड़कियों की हरकत देखकर लोग खफा भी हैं तो हैरान भी है। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि इतनी ज्यादा पढ़ी-लिखी और ग्रेजुएट लड़कियां ऐसी नासमझी वाली हरकत कैसे कर सकती है?

Ajab Gajab

हम आपको बता दें कि इस वीडियो में एक लड़के से दो जुड़वा बहने शादी कर रही है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी नाराज हो गए और उन्होंने पुलिस में कंप्लेंट भी कर दी। कंप्लेंट के बाद पुलिस ने कार्रवाई जरूर की है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और अपनी जिज्ञासा जता रहे हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है और लड़कियों ने ऐसा क्यों किया है?

Ajab Gajab

दरअसल बात यह है कि महाराष्ट्र राज्य के सोलापुर जिले की दो जुड़वा बहनों ने एक की ही दूल्हे से शादी कर ली है। यह शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों बहने कैसे एक ही दूल्हे को वरमाला पहना रही है, दरअसल यह वीडियो तहसील मालशिराश का है। यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ है कि कुछ लोगों ने पुलिस में इन तीनों की कंप्लेंट भी कर दी है। सोलापुर के एसपी सीरीज सरदेश पांडे का कहना है कि लड़के का नाम अतुल अवताड़े है इनकी शादी 2 दिसंबर को हुई है।

पुलिस का यह कहना है कि यह कंप्लेन उन्हें रविवार को मिली है। दरअसल बात यह है कि एक पत्नी या पति के रहते हुए बिना तलाक के दूसरी शादी हिंदू धर्म के अनुसार नहीं की जा सकती। इसलिए इन तीनों पर धारा 494 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hindustan Times (@hindustantimes)

आपको बता दें कि यह दोनों जुड़वा बहने आईटी कंपनी में बड़ी पोस्ट पर काम किया करती है। इस शादी का पूरा कार्यक्रम सोलापुर में किया गया है जिसमें लड़की लड़के के परिवार समेत और भी कई सदस्य सम्मिलित हुए हैं। दरअसल बात यह है कि लड़की के पिता गुजर चुके हैं, इस वजह से सिर्फ उनकी मां के साथ ही वह दोनों लड़कियां रहती है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि दूल्हा दुल्हन के परिवार भी इन लोगों की नासमझी में राजी हो गए हैं।

Durga Pratap

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *