Anil Kapoor: कहा जाता है कि दुनिया में एक जैसी शक्ल के 7 आदमी होते है। जब किसी लोकप्रिय व्यक्ति के हमशक्ल मिलते हैं तो उनकी फोटोस काफी ज्यादा वायरल होती है। हाल ही में बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर का भी एक हमशक्ल मिला है जो कि काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।
हमने देखा है कि एक्टर्स के हमशक्ल होते तो हैं लेकिन उन से कम स्मार्ट और डैशिंग लगते हैं लेकिन अनिल कपूर का यह हमशक्ल उनसे भी कहीं ज्यादा हैंडसम लग रहा है। यह व्यक्ति जवान अनिल कपूर के चेहरे से ज्यादा मिलता है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के किसी एक्टर के हमशक्ल मिलते हैं तो वह काफी लोकप्रिय हो जाते हैं। ज्यादातर एक्टर्स के हमशक्ल तो भारतीय ही होते हैं लेकिन अनिल कपूर का यह हमशक्ल अमेरिका से है। बॉलीवुड कलाकारों की तरह जीना को हर किसी हमशक्ल के बस का नही है लेकिन कुछ होते है जिनके पास पैसे की कमी नहीं होती है।
View this post on Instagram
अमेरिका में रहने वाले इस हमशक्ल का नाम जॉन एफर है। आपको बता दें कि जॉन एफर अमेरिका में एक फिटनेस कोच का काम करते हैं और इनकी बॉडी भी काफी शानदार है। हाल ही में इन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की और अनिल कपूर की फोटो का कोलाज करके शेयर किया है। जिसमें जवान अनिल कपूर दिख रहे हैं और दूसरी तरफ अपनी बॉडी दिखाते हुए जॉन एफर। जॉन ईफर अनिल कपूर की तरह मूछें रखते है। शेयर करते ही फोटो काफी वायरल हो गई।
View this post on Instagram
Anil Kapoor: अनिल कपूर की आने वाली फिल्म
अनिल कपूर एक बड़े अभिनेता है जिन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी काम किया है। हाल ही में उन्होंने ‘जुग जुग जियो’ फिल्म में काम किया है. अनिल कपूर अब रणबीर कपूर के साथ मिलकर ‘एनिमल’ फिल्म में काम कर रहे हैं। इसके अलावा रितिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ फिल्म में भी नजर आएंगे। अनिल कपूर इतनी उम्र के होने के बावजूद काफी जवान दिखाई देते हैं।