Bigg Boss 19 में बबीताजी समेत इतने कलाकार आ सकते हैं नजर, ये एक नाम कर देगा हैरान

Smina Sumra
5 Min Read
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 contestants : बिग बॉस 19 को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उन्होंने किसी कंटेस्टेंट के नाम की भी पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार बिग बॉस 19 के घर में कई चर्चित और चर्चित चेहरे नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं इस बार शो में कौन-कौन से सितारे नजर आ सकते हैं।

Bigg Boss 19 में नजर आएगा यह कपल

मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेता राम कपूर इस सीज़न में अपनी पत्नी गौतमी कपूर (Ram Kapoor & Gautami Kapoor) के साथ नज़र आ सकते हैं। यह जोड़ी असल ज़िंदगी में भी काफ़ी लोकप्रिय है और बिग बॉस के घर में इनकी केमिस्ट्री देखना दिलचस्प होगा।

Bigg Boss 19 में इन लोगों की एंट्री

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (आईजीएल) से चर्चा में आईं अपूर्वा मुखीजा उर्फ द रिबेल किड भी बिग बॉस 19 में नजर आ सकती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

इस सूची में प्रसिद्ध यूट्यूबर और फिटनेस एक्सपर्ट गौरव तनेजा भी शामिल हैं, जिन्हें फ्लाइंग बीस्ट के नाम से जाना जाता है। सोशल मीडिया पर उनके बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

सीरियल ‘आशिकाना’ में अपने किरदार से मशहूर हुईं खुशी दुबे के भी इस शो का हिस्सा बनने की खबरें चर्चा में हैं। यह युवा और नया चेहरा शो में नई रौनक ला सकता है।

Read more: 29 जुलाई से टीवी पर ‘तुलसी’ की वापसी, जारी हुआ Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi  का फर्स्ट लुक

शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की लोकप्रिय अभिनेत्री लता सभरवाल, जिन्होंने हाल ही में अपने पति संजीव सेठ से अलग होने की घोषणा की है, भी संभावित प्रतियोगियों की सूची में शामिल हैं।

Bigg Boss 19  में अनीता हसनंदानी और मुनमुन दत्ता

‘नागिन’ और ‘ये है मोहब्बतें’ जैसे सुपरहिट सीरियल्स की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी को भी बिग बॉस 19 के लिए अप्रोच किया गया है। उनकी एक्टिंग और पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Bigg Boss 19 में ‘ इश्क में मरजावां’ और ‘नाथ- ज़ेवर या ज़ंजीर’ में एक्टिंग कर चुकीं अलीशा पंवार (Bigg Boss 19 contestants) भी इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री कर सकती हैं।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबीताजी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं मुनमुन दत्ता को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया है। उनकी एंट्री से शो में ग्लैमर और दिलचस्पी दोनों बढ़ सकती है।

घर का माहौल बदल देगा यह कलाकार

हाल ही में रियलिटी शो द ट्रेटर्स में नज़र आए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशीष विद्यार्थी बिग बॉस में नज़र आ सकते हैं। उनका गंभीर व्यक्तित्व घर के माहौल को एक अलग दिशा दे सकता है। टेली चक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ‘बिग बॉस 19’ को पुरानी थीम के साथ दर्शकों के सामने लाने वाले हैं।

सलमान खान का सिक्रेट कमरा

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

बिग बॉस 19′ में सलमान खान एक सीक्रेट रूम बनाएंगे जिसमें कुछ नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को रखा जाएगा। जिससे वे बिग बॉस के घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को देख सकेंगे। साथ ही, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर किसी टास्क के जरिए एविक्शन नहीं होता है, तो ऑडियंस सर्वे के मुताबिक, इस बार घर से बेघर होने वाले सदस्य होंगे। कंटेस्टेंट्स को घर का राशन टास्क के जरिए ही मिलेगा।

Read more: Viral Video: कौन है दो पत्थरों से ‘दिल पे चलाई छुरियां’ गाने वाला कलाकार? जो रातों-रात बन गया स्टार

Bigg Boss 19 contestants की ऑफिशल अनाउंसमेंट

शो के संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं। इनमें कोरियोग्राफर-अभिनेत्री डेज़ी शाह, तनुश्री दत्ता, फैज़ल शेख उर्फ़ फैजू, ख़ुशी दुबे, विक्रम सिंह चौहान, राम कपूर, शशांक व्यास और लक्ष्य चौधरी के नाम शामिल हैं। लेकिन इन नामों की आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि ‘बिग बॉस 19’ के प्रीमियर की तारीख और कंटेस्टेंट्स के नामों की ऑफिशल अनाउंसमेंट जल्द ही कर दी जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *