भारत में हैं दुनिया का सबसे बड़ा परिवार जिसके बारे में जानकर चौंक जाएंगे आप, 100 कमरों के घर में रहते हैं 180 से ज्यादा लोग

आज कल ज्यादातर न्यूक्लियर फैमिली ही देखने को मिलती है, जिसके कारण क परिवार में सदस्यों की संख्या 4 या 5 तक ही सीमित रह गयी है। लेकिन भारत देश में आपको ऐसे कई परिवार देखने को मिल जायेंगे जिनकी कई पीढ़ियां एक ही छत के नीचे रह रही हैं। आज भी हमारे देश में परिवार को ही पूंजी समझने वाले लोग अधिक मात्रा में हैं।
आज की अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां उसके मुखिया ने एक दो नहीं बल्कि 39 शादियां की हैं। कमाल की बात यह है कि इतनी सारी पत्नियां और उनके बच्चों के साथ वह एक ही छत के नीचे रहते हैं। इस परिवार को देश का सबसे बड़ा परिवार का दर्जा मिला है।
बता दे की मिजोरम के रहने वाले जियोना चाना के बारे में जो भी सुनता है उसे इस बात पर पर यकीन नहीं होता। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज इस परिवार में कुल 181 सदस्य हैं। बता दे की 94 बच्चों और 33 पोते और पोतियों वाला यह परिवार साथ रहता ही नहीं बल्कि साथ खाना बनाता और खाता भी है।
100 कमरों के घर में रहते हैं 180 से ज्यादा लोग
जिओना चाना (ziona chana) जॉइंट फैमिली के साथ मिजोरम के बटवंग गांव में एक बड़े से मकान में रहते हैं, पहाड़ों के बीच चाना अपने बेटों को साथ बढ़ई का काम करते हैं। बता दे की जियोना चाना के घर में कुल 100 कमरे हैं, इस घर की रसोई में रोज़ 130 किलो अनाज और सब्जी पकाई जाती है। उनके एक दिन के राशन में 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 20 किलो फल, 30 से 40 मुर्गे और 50 अंडों की जरुरत पड़ती है। इतना ही नहीं इनके डाइनिंग रूम में लगभग 50 टेबल लगाई गई हैं।
बता दें कि खाना बनाने के काम जियोना की पत्नियां देखती हैं और जियोना की बेटियां बच्चों को संभालने का काम करती हैं। जियोना की पहली पत्नी घर के सभी कामों का बटवारा करने के साथ घर के लोगों पर नज़र भी रखती हैं। इतना ही नहीं मिजोरम में जियोना और उनके परिवार का अच्छा खासा दबदबा है।
जब भी मिजोरम में चुनाव होती है, तभी सभी पार्टीयां वोट मांगने सबसे पहले जियोना की घर ही आती है क्योंकि इनके घर से इतने सारे वोट एक बार में ही मिल जाते हैं। आज के समय में एक तरफ जहां देश में संयुक्त परिवार की परंपरा लगभग खत्म हो चली है वहीं एक ही छत के नीचे इतने बड़े परिवार का एक साथ रहना आश्चर्य की बात है।